पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • एसडी कॉलेज में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन, बुद्धिजीवियों ने पढ़ाया पाठ

एसडी कॉलेज में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन, बुद्धिजीवियों ने पढ़ाया पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | सनातन धर्म कॉलेज के संगोष्ठी कक्ष में हिन्दी व संस्कृत विभाग के सहयोग से राष्ट्रभाषा विचार मंच द्वारा एक विचार-साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के सेवानिवृत्त पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अंगीरस ने किया। कवि गोष्ठी के अन्तर्गत ओम प्रकाश बनमाली, देवी दयाल सैनी, फकीर चंद गुप्ता, उदय ठाकुर, सोम प्रकाश चसवाल, रोहित मिश्रा, दीपक ऑबेरॉय, सुखदेव शर्मा, डॉ. र| सिंह ढिल्लों आदि कवियों ने अपनी हिन्दी भाषी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मौके पर तदान्तर सनातन धर्म कॉलेज की हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा, आर्य गर्ल्स कॉलेज की हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि धमीजा, डॉ. जय प्रकाश गुप्त, डॉ. रमेश शर्मा, महामंत्री डॉ. जय प्रकाश गुप्त मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...