पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नोटिस दिए बिना ही कर्मचारी को नौकरी से निकाला, फैक्ट्री के खिलाफ भेजी शिकायत

नोटिस दिए बिना ही कर्मचारी को नौकरी से निकाला, फैक्ट्री के खिलाफ भेजी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव मंगलई स्थित फैक्ट्री में कार्यरत वर्कर को बिना पूर्व नोटिस के नौकरी से निकाल दिया गया। गांव केसरी निवासी अवतार सिंह ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ गर्वनर हरियाणा, सीएम हरियाणा, चीफ जस्टिस, डीसी अम्बाला व लेबर कमिश्नर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

अवतार ने बताया कि वह आईटीआई फिटर है और लगभग 12 सालों से वह फैक्ट्री में काम कर रहा है। लेकिन कंपनी मालिक व अधिकारियों ने बिना पूर्व सूचना व नोटिस के उसे नौकरी से निकाल दिया। फैक्ट्री संचालकों की इस कार्रवाई से नाराज अवतार ने न्याय पाने के लिए उपरोक्त अधिकारियों के नाम लिखित शिकायत भेजी है।

खबरें और भी हैं...