पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • इमरजेंसी वार्ड में निगम कर्मचारियों के फोगिंग करते ही बजे सायरन, मरीज बेड छोड़कर भागे

इमरजेंसी वार्ड में निगम कर्मचारियों के फोगिंग करते ही बजे सायरन, मरीज बेड छोड़कर भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में निगम कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना के फोगिंग कर दी और वो भी इमरजेंसी वार्ड में। धुंआ उठते ही वार्ड में लगे सायरन बज उठे और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकांश मरीज वार्ड छोड़कर बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही टेक्निशयन को मौके पर बुलाकर सायरन बंद कराए गए।

सिविल अस्पताल प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले आसपास के खुले क्षेत्र में फोगिंग कराने के लिए निगम अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। लेकिन बिना सूचना के निगम कर्मचारी शुक्रवार सिविल अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी में फॉगिंग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही एसएमओ सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और फोगिंग को बंद कराया। इमरजेंसी वार्ड में धुंआ उठने से सायरन भी बजने शुरू हो गए। एसएमओ ने बताया कि वार्ड में फोगिंग करना मरीजों के लिए खतरनाक है। जब इस संबंध में निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। अगर निगम कर्मचारियों ने ऐसी कोई गलती की है तो उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि भविष्य में मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।

खबरें और भी हैं...