अम्बाला सिटी | डीईओ उमा शर्मा ने कैंट के डीएवी रिवरसाइड स्कूल को 134-ए के तहत एडमिशन नहीं देने पर नोटिस दिया। इससे पहले भी बीईओ इस स्कूल को नोटिस देकर एडमिशन देन के लिए निर्देश दे चुके हैं। 20 अप्रैल को 134-ए का रिजल्ट आया था। रिजल्ट आते हुए शिक्षा विभाग ने मेधावी छात्रों को एडमिशन के लिए प्राइवेट स्कूलों में भेजा, कई स्कूल ने तो एडमिशन दे दिया, जबकि कई प्रतिष्ठित स्कूल एडमिशन देने में आनाकानी दिखाते रहे। जिससे कई स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नोटिस भी दिए। जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा ने बताया कि डीएवी रिवरसाइड मेधावी छात्रों को 134-ए के तहत एडमिशन नहीं दे रहा, इस संबंध में उनके पास अभिभावकों की शिकायत आई थी। शिकायत के बाद डीएवी रिवरसाइड को नोटिस जारी किया गया है कि अगर एडमिशन न दिया गया तो स्कूल की एनओसी विड्रा की जाएगी।