कैंट के किरपाल सिंह अरोड़ा की अध्यक्षता में इनेलो कार्यकर्ता रवाना हुए।
भास्कर न्यूज | अम्बाला
सतलुज यमुना लिंक नहर निर्माण के लिए शुक्रवार कुरुक्षेत्र के जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी देने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृपाल सिंह अरोड़ा की अध्यक्षता में इनेलो कार्यकर्ता रवाना हुए। उन्होंने कहा कि आज लगभग दो वर्ष होने को हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आया हुआ है। लेकिन हरियाणा सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई पहल नहीं ं की है, जबकि केंद्र व प्रदेश दोनों में बीजेपी सरकार है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार एसवाईएल का पानी लाने के लिए गंभीर नहीं है। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, आज प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार से दुखी है, प्रदेश में हर वर्ग अपनी मांगे मनवाने के लिए आंदोलनरत है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। आज स्थिति यह है कि शहर की कोई सड़क साबूत नही है, डिवाइडर बना कर शहर का सत्यानाश कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरटीआई द्वारा सूचना अधिकार नियम के तहत जानकारी मांगी गई है कि शहर में डिवाइडर किसके आदेश पर बनाए गए हैं, इन डिवाइडर पर कितना पैसा खर्च हुआ है, डिवाइडर बनाने के लिए सड़क की कम से कम कितनी चौड़ाई होनी चाहिए, क्या मौजूदा डिवाइडर नियमों के अनुरूप है या नहीं ताकि शहर की जनता को असल स्थिति का पता लग सके। इस अवसर पर अम्बाला सिटी हल्का प्रधान दीपक आर्य, अमर सिंह अरोड़ा, प्रदीप मौदगिल, तुषार कौशिक, भूषण कुमार, शाम काल शेरगढ़, सुखप्रीत सेठी, तरणप्रीत सिंह, सागर छाबड़ा, हरीश अरोड़ा, दमनप्रीत सिंह, कर्ण राजपूत आदि मौजूद रहे।