अम्बाला सिटी | अम्बाला ब्लॉक वन के 184 स्कूलों में आने वाली 19 मई को अभिभावक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। मीटिंग में सक्षम हरियाणा कार्यक्रम को गति मिलेगी, साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम, सीएमजीजीए, डीईओ, बीईओ, बीडीपीओ, तहसीलदार और अन्य अधिकारी विभिन्न स्कूलों में पर्यवेक्षण करेंगे। इस संबंध में एसडीएम सितेंद्र सिवाच ने अभिभावकों के नाम पत्र लिखकर मीटिंग में आने का न्यौता दिया है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अम्बाला ब्लॉक वन सुधीर कालड़ा ने बताया कि सभी स्कूल मुखिया, कक्षा अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह विद्यार्थियों की डायरी के माध्यम से सभी अभिभावकों 19 मई को विद्यालय में हो रही पीटीएम में भाग लेने के लिए निमंत्रण-पत्र भेजें।