अम्बाला सिटी| जगाधरी गेट पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी की अध्यक्षता में कर्नाटक में भाजपा द्वारा जनमत की हत्या तथा लोकतंत्र की रक्षा के विरोध में प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर रोष जताया गया। यह जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा ने दी। तरुण भंडारी ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा को सरकार बनाने का मौका देना लोकतंत्र की हत्या है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री को शपथ दिलाना सीधे तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करना है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे तथा भाजपा की पोल खोलेंगे ताकि लोगों के सामने सच आ सके। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी की अध्यक्षता में सिटी नगर निगम कार्यालय में पिछले दस दिन से सरकार के खिलाफ हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया गया। इस मौके पर एडवोकेट मिथुन वर्मा, पवन अग्रवाल डिंपी, विशाल राणा, सुखविंद्र जैलदार, सतीश कनौजिया, हरबंस कक्कड़ माजरा, शिवेश शर्मा, ओंकार नाथी, राघव विग, भूम सिंह राणा, रोशनलाल छिंदा, जसविंद्र मुलतानी, अशोक वर्मा, राजीव पंचाल, भूपेंद्र वर्मा, बब्बर शेर, हनी बहल, नरेश कक्कड़ माजरा, सुच्चा सिंह, अरविंद्र बिलासपुर, अनिल शर्मा, पवन, सतीश कुमार मौजूद रहे।