पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • चित्रा सरवारा की अगुवाई में मोदी का पुतला फूंका

चित्रा सरवारा की अगुवाई में मोदी का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| शुक्रवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव व सोशल मीडिया इंचार्ज चित्रा सरवारा की अगुवाई में कांग्रेस भवन चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। मीडिया से बातचीत करते हुए चित्रा ने कहा कि कर्नाटक चुनावों के बाद कर्नाटक में सरकार बनाए जाने को लेकर भाजपा जो हथकंडे अपना रही है, यह लोकतंत्र के खिलाफ है। इससे सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या हुई है। कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं पीएम नरेंद्र मोदी जो खेल खेल रहे हैं वह सही नहीं है। जबरन विधायकों को उठा कर उन्हें कुर्सी व पैसे का लालच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुप होकर बैठने वाली पार्टी नहीं है। बहुत जल्द इन के कारनामे जनता के सामने होंगे। इस मौके पर रुचि शर्मा, गौरी शर्मा, आशा चौहान, गीतांजलि झा, डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, सतीश कनोजिया, बंटी चंद्रपुरी, राजकुमार सुंदरनगर, अविनाश, जगतार सिंह शाहपुर, सिकंदर जीत बेहगल, सुरजीत लाली, विकास वालिया, लॉरेंस, पोपा पहलवान, गोल्डी, शानू लालकुर्ती, संजय व मनमोहन शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...