पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या : वेणु अग्रवाल

भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या : वेणु अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| कर्नाटक चुनावों के बाद छिड़े सियासी घमासान का कांग्रेस ने शुक्रवार को विरोध किया। इस दौरान भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाए गए। इस मुद्दे पर कर्नाटक से हजारों किलोमीटर दूर अम्बाला में भी कांग्रेस ने भाजपा के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। अम्बाला में इस विरोध का झंडा सबसे पहले महिला कांग्रेस ने उठाया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल की अगुवाई में महिलाओं और युवाओं ने कैंट जीपीओ के पास पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंक कर अपनी भड़ास निकाली। वेणु ने कहा कि कांग्रेस देशभर में भाजपा के विरोध में जनजागरण अभियान चलाएगी। भाजपा अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए वेणु ने कहा कि 20 मई को राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा अम्बाला आ रही हैं जो इस मुद्दे पर आगे पार्टी कार्यकर्ताओं को गाइडलाइंस देंगी जिसके बाद कांग्रेस और जोर से लोकतंत्र के हत्यारों पर हमला बोलेगी। इस अवसर पर सुषमा चौधरी, रोजी, कमलेश, शांति, प्राची, निर्मला, संतोष, पूनम, अल्का, उमा, सिम्मी, अन्नू, बीना, बबली, संजय राठी, आकाश, तरुण, जीत सिंह, प्रद्युम्न सिंह, प्यारेलाल, संदीप, राकेश शर्मा, शुभम व अमन आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...