अम्बाला | अम्बाला मंडल से संबंधित भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने केंद्र के दिशानिर्देश अनुसार मंडल कार्यालय पर सुरेश चंद मेहता की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। गोपाल कृष्ण धीमान सर्कल सचिव ने बताया कि भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ 14 मई से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इस अवसर पर राम लाल, राम कुमार रहल, तरसेम सिंह राणा, सुरेन्द्र कौर मान, विरेंदर कुमार, पूर्ण चंद आदि उपस्थित रहे।