अम्बाला | स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक नहरी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनता को पीने के लिए स्वच्छ एवं क्लोरिन युक्त पेयजल उपलब्ध हो। इस पर 16.10 लाख रुपए खर्च की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को अपने आवास पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पेयजल परियोजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। नहरी पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित किए गए 7 बूस्टिंग स्टेशनों पर गैस आधारित क्लोरीनेशन सिस्टम स्थापित किया जा रहा है।