भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। इससे पूर्व कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन करते हुए दाल बाजार, सर्राफा बाजार, छोटी सब्जी मंडी और कुम्हार मोहल्ला, पुराना सिविल अस्पताल से होते हुए जगाधरी गेट पहुंचे। प्रदर्शन में मुख्य रुप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान प्रदीप मचल, रामगोपाल, इंद्र सिंह बधाना, महावीर पाई, रणधीर व लक्ष्मी देवी मौजूद रहे। पिछले 10 दिन से नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्वकर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम अम्बाला में कर्मचारियों की हड़ताल जारी है जिससे ट्विनसिटी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
प्रधान प्रदीप मचल ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा रोहतक की मीटिंग में फैसला लिया गया है कि अब लड़ाई आरपार की हो चुकी है इसलिए शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का प्रदेशभर में पुतला फूंका गया। यह पुतला महिलाओं द्वारा उठाया गया। महिलाओं द्वारा ही पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में महासचिव संत राम सौदा, सचिव रोशन लाल चनालिया, जिला सचिव राजेंद्र, चेयरमैन मंगत राम, राजेंद्र मेहता प्रधान, चमन लाल मचल, विनोद कुमार, प्रेम मचल, लक्ष्मण मचल, जसविंद्र सौदा, पपिंद्र सिंह, राजेश कुमार, वकील सिंह, लक्ष्मण दास, विजेंद्र, अग्निशमन एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रणदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, हितेश, जसबीर, जगदीश रायने संबोधित किया।