पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नई पेंशन स्कीम को रद्द कराने को लेकर कल अनिल विज को सौंपेंगे ज्ञापन

नई पेंशन स्कीम को रद्द कराने को लेकर कल अनिल विज को सौंपेंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर 20 मई को कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नई पेंशन स्कीम को रद्द करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। जिला के प्रधान राम गोपाल व जिला सचिव कमलजीत बख्तुआ ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नई पेंशन स्कीम को रद्द करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है जिसके लिए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने अंशदायी पेंशन योजना को वापस लेने और पुरानी परिभाषित पेंशन की मांग को लेकर 2015 और 2016 में राष्ट्रव्यापी हड़ताल व 12 दिन संसद के समक्ष सामूहिक धरना देकर प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इन आंदोलनों के दबाव के चलते ही कुछ राहत मिली, लेकिन जब तक पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...