पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाटक से दर्शाया, नशा कर रहा समाज को खोखला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| डीएवी स्कूल में नशा मुक्ति सप्ताह का समापन किया गया। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्रों ने बड़े दिलचस्प तरीके से समाज में फैल रही नशा रूपी बुराई को दूर करने का संदेश दिया। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत नारा लेखन, पोस्टर व माइम द्वारा नशे के विरोध में कक्षा नवीं तथा दसवीं के विद्यार्थियों ने अपने भाव व्यक्त और अपनी चित्रकला द्वारा दर्शाया कि नशा किस प्रकार समाज को खोखला कर रहा है। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा दत्त ने कहा नशा हमारे समाज व भावी पीढ़ी का नाश कर रहा है।

खबरें और भी हैं...