पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आॅल इंडिया टेनिस में वृंदा ने जीता रजत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | करनाल में संपन्न हुई आॅल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैंपियनशिप टूर्नामेंट में सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की वृंदा शर्मा ने रजत पदक हासिल किया है। फाइनल मैच में वृंदा को रिया मेहता से कठिन मैच में 6-3, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। यमुनानगर की स्थाई निवासी होने के बाद वृंदा शर्मा ने इसी वर्ष सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया। टेनिस में बेहतर प्रदर्शन के लिए विधान सभा स्पीकर कंवरपाल ने उसे 31000 रुपए देकर पुरस्कृत किया। प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली व खेल प्रशिक्षक कमल धारीवाल ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...