अम्बाला| जेसीआई अम्बाला ने एक रेस्त्रां में सबसे बड़ी पूल पार्टी का आयोजन किया। इसमें जेसीआई अम्बाला के सभी सदस्यों ने उत्साह व जोश से भाग लिया व पूल पार्टी का आनंद लिया। कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया जोन-1 के अध्यक्ष जेएफपी अंकुश गुप्ता तथा वीएस प्रेसिडेंट जेसी अखिल गोयल शामिल हुए। पार्टी में लगभग 150 से अधिक सदस्य ने नृत्य का भरपूर आनंद लिया। एंकर जेसी दिव्या बंसल व जेसी सोनाली गोयल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जेसी सेनेटर निशांत जोशी, पूर्व प्रधान जेसी क्षितिज बंसल, वाइस प्रेसिडेंट जेसी साहिल बहल, सचिव जेएफपी सीए अनुभव गोयल, महिला विंग प्रधान जेसी सोनाली गोयल, सचिव जेसी ममता अग्रवाल, जेसी शशांक अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।