अम्बाला| कश्यप समाज के मिलन समारोह को लेकर शनिवार एक बैठक गांव टुंडली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तरसेम सिंह जिला प्रधान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने कहा कि 3 जून को पंजोखरा साहिब स्थित वधु फार्म में कश्यप समाज द्वारा कश्यप परिवार मिलन समारोह करवाया जाएगा। कश्यप समाज पदाधिकारियों द्वारा मीटिंग कर समाज के सभी लोगों को न्यौता दिया जा रहा है। जिला प्रधान ने गांव टुंडली के कश्यप समाज के प्रधान पद पर प्रेमपाल को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जसविंद्र कश्यप, तरसेम कश्यप, अमरनाथ कश्यप, राजेंद्र कश्यप, राकेश कश्यप, संजू, सुमेर चंद, निर्मल, हरीश उपस्थित रहे।