पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • बीजेपी की खरीद फरोख्त का मुंहतोड़ जवाब दिया कर्नाटक की जनता ने : तेजां

बीजेपी की खरीद-फरोख्त का मुंहतोड़ जवाब दिया कर्नाटक की जनता ने : तेजां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

अम्बाला से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरसिमरनजीत सिंह सिमरन तेजा ने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव नडियाली में हलका वासियों से विचार विमर्श किया। तेजा ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने और प्रतिनिधियों ने बीजेपी की खरीद-फरोख्त और दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इनकी खरीद-फरोख्त पर रोक लगाते हुए केवल 1 दिन का समय दिया, इस कारण बीजेपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी। सभी भारतीय न्याय प्रणाली के प्रति शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या होने से बचा ली । तेजा ने कहा कि 2019 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे और हरियाणा प्रदेश में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर जसप्रीत नडियाली, कुलदीप सिंह, मनजीत सरपंच नडियाली, मनी तेजा, गुरिंदर मोहड़ी मीडिया प्रभारी, हरनेक सिंह, राजाराम, रणवीर सिंह, रायसिंह, बलकार सिंह, जसवीर सिंह, नैब सिंह, मेवा सिंह, जसपाल सिंह, रविंदर नडियाली , जागर सिंह, गुरनाम सिंह, डॉक्टर सुखदेव सिंह, लाभ सिंह, गुलाब सिंह ,बच्चन सिंह, ओसान, सुखबीर ,सोनू, विकास, गुरप्रीत, नवजोत, सरदूल, कप्तान, कुलबीर , ज्ञान राम आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

सिटी में लोगों को संाबोधित करते कांग्रेसी नेता गुरसिमरनजीत सिंह तेजां।

खबरें और भी हैं...