पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पानी के मामले में हरियाणा के हितों की अनदेखी की गई: चौटाला

पानी के मामले में हरियाणा के हितों की अनदेखी की गई: चौटाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | शनिवार को सिटी स्थित जिला बार एसोसिएशन हॉल में इनेलो के कानून प्रकोष्ठ द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके पहुंचने पर इनेलो लीगल सेल जिला प्रधान एडवोकेट दिलबाग सिंह दानीपुर के नेतृत्व में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अभय ने कहा कि हरियाणा के निर्माण के वक्त से ही पानी के मामले में हरियाणा के हितों की अनदेखी की गई है। इस अवसर पर प्रदेश लीगल सेल प्रधान जसबीर ढिल्लो, जिला प्रभारी कर्ण सिंह चौटाला, जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी, इनेलो लीगल सेल जिला प्रधान दिलबाग सिंह दानीपुर, उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह, महासचिव इंद्रमोहन राव, सहसचिव नीतू सिंह, नाथी राम, बीबी चावला, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, जगमाल सिंह रोलो, सुरजीत सौंडा, शम्मी सौंडा, कृष्ण राणा सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...