जिले में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को कांग्रेस युवा नेता व वार्ड नंबर 18 के पार्षद परविंदर सिंह पर ने अपना समर्थन दिया है। इसको लेकर शनिवार को परविंदर सिंह परी नगर निगम में धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है और अब लोगों को रोजगार देने के बजाए छीनने पर उतरी हुई है। परी ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा के नेताओं ने जनता को रोजगार देने व कई अन्य तरह की राहत देने की बात कही थी, लेकिन अब अपने वायदों के उलटे जनता को परेशान करने में सरकार जुटी हुई है जिससे जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है और जिसका जवाब जनता ने कर्नाटक चुनाव में दे दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का कांग्रेस पार्टी पर पूरा विश्वास है। क्योंकि कांग्रेस ने इतने सालों में देश का विकास किया है जिसका श्रेय भाजपा नेता 4 साल से लेने में जुटे हुए हैं।
कैंट निगम कार्यालय में परविंद्र परी कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे।