पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • भिवानी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार भी बेटियां आगे

भिवानी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार भी बेटियां आगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार देर शाम 12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया। जिला में लड़कियां फिर लड़कों को पछाड़ते हुए आगे निकली। लड़कियों का पास प्रतिशत 71.46 और लड़कों का 51.35 पास प्रतिशत रहा। दूसरी तरफ, पिछले दो साल की बात करें तो जिला का अबकी बार रिजल्ट खराब रहा है। अबकी बार जिला का रिजल्ट 60.84 प्रतिशत रहा, जबकि 2017 में 63.88 और 2016 में 62.06 प्रतिशत रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के मुकाबले बेहतर रिजल्ट दिया।

आर्ट्स में सिमरन ने पाए 91.2% अंक

अम्बाला| राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार की छात्रा सिमरन ने आर्ट्स में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कामर्स में किरणप्रीत ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार विज्ञान संकाय की अंकिता ने 79.0 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शैलजा रानी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर बधाई दी व भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर प्रेरित किया।

कॉमर्स में हेमा खेड़ा ने पाए 95% अंक

अम्बाला सिटी | देव समाज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हेमा खेड़ा ने कॉमर्स ग्रुप में 95 प्रतिशत अंक, जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कॉमर्स में मनप्रीत सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक, इसी स्कूल के गौरव ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की अनु ने ऑटर्स में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। जीआरएसडी स्कूल के छात्र मनप्रीत के पिता सतनाम सिंह जीआरएसडी स्कूल में ही पीटीआई है। पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की ऑटर्स की छात्रा अनु ने बताया कि उनके पिता विनोद कुमार ऑटो मेकेनिक है। उनकी मां बालेश हाउस वाइफ हैं। देव समाज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल ममता रानी, पीकेआर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रिंसिपल सुनीता शर्मा और जीआरएसडी प्रिंसिपल अनीता महेंद्रू ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

गवर्नमेंट स्कूल माॅडल टाउन छाया

अम्बाला सिटी | मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ऑटर्स के 10 में से 9 और कॉमर्स में 14 में से 12 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। स्कूल प्रिंसिपल कुसुम रानी, पीटीआई जसपाल सिंह सहित अन्य स्टाफ ने बच्चों को बधाई दी।

30 विद्यार्थियों ने पाया प्रथम स्थान

अम्बाला | बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के तीनों संकाय का बेहतर परिणाम रहा। लगभग 30 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आनंद कंसल व प्रशासक एमके जैन ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।

हेमा खेड़ा व अनु।

सफलता की खुशी

जीआरएसडी स्कूल की मनप्रीत ने हासिल किए 94.6% अंक

अम्बाला सिटी| 12वीं परीक्षा परिणाम में जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला शहर के विद्यार्थियों ने फिर से इतिहास रचा। स्कूल प्रिंसिपल अनीता महेंद्रू ने बताया कि कॉमर्स में मनप्रीत सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, गौरव ने 94 प्रतिशत के साथ द्वितीय, विनय ने 88 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने 80 से अधिक अंक और 31 विद्यार्थियों ने 70 से अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय का परिणाम शत प्रतिशत और आर्ट्स का 96.96 प्रतिशत रहा।

श्रुति ने नॉन मेडिकल में 93.6 अंक प्राप्त कर पाया प्रथम स्थान

अम्बाला | जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भिवानी बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा में श्रुति ने नॉन मेडिकल में 93.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं आर्ट्स में छात्रा सुनैना ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। प्राचार्या उमा मलिक ने बधाई दी।

नग्गल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का रिजल्ट 81.9% रहा

अम्बाला सिटी | गांव नग्गल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का रिजल्ट 81.9 प्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसिपल रजनीश कुमार सचदेवा और इंग्लिश टीचर गुरिंदर सिंह ने बताया कि आटर्स में 37 विद्यार्थियों में से 35 पास हुए।

गवर्नमेंट स्कूल धनाना का शत-प्रतिशत रिजल्ट

नारायणगढ़| सरकारी स्कूल धनाना का कॉमर्स संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कला संकाय का परिणाम 75 प्रतिशत रहा। इस मौके पर ग्राम धनाना के सरपंच कैप्टन केहर सिंह एवं एसएमसी प्रधान सुभाष चंद ने स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार आहूजा व स्टाफ तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

अव्वल आने वाले स्टूडेंट्स अपने स्कूल पहुंचे तो एक-दूसरे को गले लगाकर, सेल्फी लेकर व विजयी चिन्ह बनाकर खुशी जाहिर की। कैंट के दिगम्बर जैन सीसे स्कूल में उत्साहित बच्चे।

सूर्या सीसे स्कूल का परिणाम 88.2% रहा

अम्बाला सिटी| सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 88.2 प्रतिशत रहा। आर्ट्स ग्रुप में अमनदीप ने 89 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान। हर्षदीप ने 8.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान, कॉमर्स ग्रुप में इंद्रासन ने 89 प्रतिशत अंक, शबाना 80 प्रतिशत महक व मनप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रेम नगर स्कूल में चारों संकायों का परिणाम 86.2 प्रतिशत रहा

अम्बाला सिटी| राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर अम्बाला शहर में मेडिकल संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। प्रिंसिपल सुरेंद्र मोहन और उप प्रिंसिपल संजू ने बताया कि इस विद्यालय में 12वीं कक्षा में कुल 145 विद्यार्थियों ने मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स और कला संकाय की परीक्षा दी थी। चारों संकायों का कुल परिणाम 86.2 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि नॉन मेडिकल में 88.2 प्रतिशत, कॉमर्स में 83.67 और कला संकाय में 82 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

नंद लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल का रिजल्ट रहा 95 प्रतिशत

अम्बाला | साहा के गांव तेपला नंद लाल गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा। जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल अश्वनी कुमार ने बताया कि स्कूल के वाणिज्य संकाय की छात्रा प्रीति शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सोहनलाल डीएवी कन्या स्कूल का रिजल्ट रहा शानदार

अम्बाला सिटी | सोहनलाल डीएवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार रहा। स्कूल प्रिंसिपल नीलम मलिक ने बताया कि विद्यालय से 86 छात्राएं परीक्षा में अपीयर हुई। जिसमें 38 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

एसडी के 17 स्टूडेंट्स आर्ट्स में मेरिट में

अम्बाला| सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की है। विद्यालय प्रिंसिपल कमल कुमार भारद्वाज ने बताया कि विज्ञान संकाय में 17 परीक्षार्थी मैरिट में तथा 59 परीक्षार्थियों ने 60 से 79 प्रतिशत तक अंक हासिल किये।

पुलिस लाइन राजकीय कन्या स्कूल का रिजल्ट रहा 81.18 प्रतिशत

अम्बाला सिटी| पुलिस लाइन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का रिजल्ट 81.18 प्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसिपल सतविंदर सिंह और वरिष्ठ अध्यापक कामेश गर्ग व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई देकर आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया। स्कूल प्रिंसिपल सतविंदर सिंह ने बताया कि 85 में से 69 बच्चे उत्तीर्ण हुए। 15 की कंपार्टमेंट आई और एक फेल हुआ। साइंस में 10 में से 8 उत्तीर्ण हुए। 2 की कंपार्टमेंट आई। कॉमर्स में 36 में से 29 उत्तीर्ण हुए। 6 की कंपार्टमेंट और 1 फेल हुआ। ऑटर्स में 39 में से 32 उत्तीर्ण हुए। 7 की कंपार्टमेंट आई।

डीएवी वरिष्ठ स्कूल में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

अम्बाला | डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षार्थियों ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा नियंत्रक शिक्षक राजीव धीमान ने बताया कि कला संकाय के विशाल ने 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, गुरसेवक सिंह ने 80.02 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और रणजीत ने 77.02% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

केपीएके महाविद्यालय के हरप्रीत ने स्कूल में किया टाॅप

अम्बाला सिटी | केपीएके महाविद्यालय का बाहरवीं का परिणाम बेहतरीन रहा। हरप्रीत, रूबी, दीपिका व प्रभजोत ने मेरिट मेें स्थान प्राप्त किया। 20 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी मे स्थान प्राप्त किया। कामर्स ग्रुप का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

कंजाला के काॅमर्स का रिजल्ट 100 फीसदी

नारायणगढ़| राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंजाला के कॉमर्स संकाय का 100 प्रतिशत और कला संकाय का 91 प्रतिशत परिणाम रहा। प्रिंसीपल जसमेर सिंह सैनी ने बताया कि 8 बच्चों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है। कला में काजल ने 500 में से 407 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, जबकि कामर्स संकाय की मीनाक्षी ने 500 में से 404 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

खबरें और भी हैं...