अम्बाला| ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए बिना ही ओरिएंटल बैंक ऑफ काॅमर्स के खाताधारक उदय कुमार के खाते से अलग-अलग दो बार 41 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन हो गई और वो भी पेटीएम खाते में। इस धोखाधड़ी के लिए उदय ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महेशनगर थाने में मौजूद उदयकुमार ने बताया कि वह मोती बाग, बब्याल में रहता है और वह मारबल कांट्रेक्टर का काम करता है। उसका खाता ओरिएंटल बैंक में है। उसके खाते में 1 लाख रुपए जमा थे जो उसने मजदूरों को देने थे। लेकिन इसमें से 41 हजार रुपए किसी अज्ञात द्वारा ऑनलाइन चोरी कर लिए गए हैं। उदय ने बताया कि उसके खाते से 16 अप्रैल को 20 हजार व 20 अप्रैल को 21 हजार रुपए की राशि पे-टीएम खाते मिसलेनियस जनरल स्टोर नोएडा के खाते में चले गए, जिसकी टर्मिनल आईडी भी है। इस संबंध में बैंक मैनेजर से बात करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।