पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक और पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| शनिवार को अम्बाला-हिसार हाइवे नसीरपुर के पास बाइक और पिकअप गाड़ी की अापस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार गांव भड़ी के रहने वाले मोहित व राहुल बाइक पर सवार होकर लकड़ी का काम करने के लिए आ रहे थे, लेकिन जैसे ही वह नसीरपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी के साथ भिड़त हो गई। जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवकों को सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...