पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • प्लेटफार्म 6 पर ट्रेन में चढ़ रहे व्यक्ति का पर्स चोरी पीछा करने के बाद आरोपी बंधु नगर में हुआ गायब

प्लेटफार्म 6 पर ट्रेन में चढ़ रहे व्यक्ति का पर्स चोरी पीछा करने के बाद आरोपी बंधु नगर में हुआ गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार सुबह प्लेटफार्म 6 पर आई स्वराज एक्सप्रेस में गुरचरण सिंह निवासी पुल चमेली की जेब से एक युवक ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 10 हजार रुपए की नगदी व जरूरी दस्तावेज थे। गुरचरण ने पर्स चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसके कमीज का कॉलर ही हाथ में आया। इस दौरान वह चोर बंधु नगर की तरफ भाग गया। प्लेटफार्म पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को जब पर्स चोर को पकड़ने की गुहार लगाई तो किसी ने कोई मदद नहीं की।

गुरचरण ने बताया कि शनिवार सुबह वह परिवार सहित कैंट से लुधियाना जाने के लिए प्लेटफार्म 6 पर आया था। गाड़ी संख्या 12471 में जैसे ही वह चढ़ने लगा तो पीछे खड़े एक युवक ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स चोरी का आभास होते ही गुरचरण ने जब युवक को देखा तो वह भाग खड़ा हुआ। युवक का पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया, लेकिन वह अचानक झटका देकर बंधु नगर की तरफ फरार हो गया। इस दौरान गश्त पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों को जानकारी दी गई तो उन्होंने भी साथ देने की बजाए उसे डराना शुरू कर दिया कि कहीं चोर के पास चाकू न हो। वह जीआरपी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराए।

सीसीटीवी फुटेज धुंधली| आरोपी की पहचान के लिए जब गुरचरण स्टेशन पर स्थित सीसीटीवी रूम में पहुंचा तो प्लेटफार्म पर लगे सभी कैमरों की तस्वीर धुंधली नजर आई। रेलवे की तरफ से स्टेशन परिसर में किराए पर आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन प्लेटफार्म पर अभी भी पुराने कैमरों से ही चौकसी की जा रही है।

स्टेशन पर पर्स चोरी होने की शिकायत दिखाते हुए।

खबरें और भी हैं...