पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • अम्बाला| फिल्मी अदाकारा प्रीति स्प्रू ने शनिवार को सदर बाजार

अम्बाला| फिल्मी अदाकारा प्रीति स्प्रू ने शनिवार को सदर बाजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| फिल्मी अदाकारा प्रीति स्प्रू ने शनिवार को सदर बाजार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की दैनिक चाय चौपाल के दौरान उनसे भेंट की। उनके क्रांतिकारी विचारों की सराहना की। प्रीति स्प्रू ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट के दौरान कहा कि वह उनकी स्वच्छ और क्रांतिकारी राजनीति की कायल हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे नेता विरले ही मिलते हैं जो ईमानदार होने के साथ-साथ स्पष्टवादी भी होते हैं। जिस प्रकार स्वास्थ्य मंत्री ने शहीदों के सम्मान के लिए प्रदेश में एक करोड़ रुपए की इनामी कुश्ती करवाने और भविष्य में बनने वाले प्रत्येक स्टेडियम का नामकरण शहीदों के नाम से करने की परंपरा आरंभ की है, इस सोच में उनकी देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है।

प्रीति स्प्रू सदर बाजार में अनिल विज की दैनिक चाय चौपाल के दौरान भेंट करतीं।

फिल्म अदाकारा प्रीति स्प्रू विज की स्वच्छ और क्रांतिकारी राजनीति की कायल

खबरें और भी हैं...