जो लोग सफाई करने का ढाेंग रच रहे, वही बीजेपी के दुश्मन हैं: शांडिल्य
अम्बाला सिटी | एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने निगम के मुख्य गेट पर सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। शांडिल्य का कर्मचारियों ने पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शांडिल्य ने कहा कि जो विधायक व मंत्री सफाई कर्मचारियों की बात सुनने की बजाए खुद सफाई व्यवस्था कर रहे है वह एक दिन मे ही क्यों थक गए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग का नीचा दिखाना उचित नहीं है। उनका फ्रंट व श्री हिंदू तख्त कर्मचारियों के साथ है। साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मांग की कि सफाई कर्मचारियों के बीच आकर उनकी तकलीफों को जाने और उनकी मांगों को मानकर दलित समाज का सम्मान करें। जो विधायक मंत्री सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद खुद सफाई करने का ढोंग रच रहे हैं।