कर्नाटक विधानसभा आखिरकार वही हुआ जिस बात का पूरा भरोसा था। लगभग तीन दिनों के राजनीतिक नाटक के खेल बाद भाजपा फेल हो गई और विधानसभा में येदियुरप्पा फेल हो गए। हजारों जोड़तोड़ और जुगत के बावजूद येदियुरप्पा सदन में अपना बहुमत साबित नहीं कर सके। भाजपा लोकतंत्र की हत्या में सफल नहीं हो सकेगी और न ही आगे कभी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो सकेगी। यह बात महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल का। वेणु अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह भाजपा ने चुनाव आने के बाद सियासी नाटक रचा उसे पूरी दुनिया ने देखा। तीन दिनों तक भाजपा ने विपक्षी विधायकों पर डर और भय का माहौल बनाकर रखा। परंतु कर्नाटक ने लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी। अब कांग्रेस और जेडीएस का साथ कर्नाटक के विकास की नई कहानी लिखेगा जो 2019 में विजय गाथा बनकर सामने आएगी।