पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • विकास के मामले में 70 सालों से कैंट विस की अनदेखी की गई: विज

विकास के मामले में 70 सालों से कैंट विस की अनदेखी की गई: विज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 70 वर्षों तक विकास के मामले में कैंट विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई है। अब भाजपा की सरकार ने जनता से किए गए चुनावी वायदे को पूरा करते हुए विकास की कमी को सूद सहित पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंट में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है और हम आरंभ से ही विकास की राजनीति के पक्षधर रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झगड़ा, जमीनों पर कब्जे और व्यक्तिगत हितों की राजनीति करने वाले दलों को विकास की राजनीति रास नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि कैंट का जितना भी विकास हुआ है वह उनके प्रयासों से ही हुआ है, अन्य प्रतिनिधियों ने केवल लोगों को लड़ाने और गुमराह करने की राजनीति की है।

खबरें और भी हैं...