अम्बाला | एसपी अम्बाला अभिषेक जोरवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह यातायात के नियमों की पालना करें, क्योंकि लोग कैमरे की निगरानी में है। अम्बाला में सभी मुख्य-2 चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इससे वाहन चलाने के दौरान चालक की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से यातायात के नियमों की उल्लंघना करने वाले लगभग 179 वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं।