पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मांगाें को लेकर ग्रामीण डाक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 31 तक लागू करें रिपोर्ट

मांगाें को लेकर ग्रामीण डाक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 31 तक लागू करें रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | कुलदीप नगर डाकघर के बाहर भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने रामेश्वर दास की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। केंद्र के आह्वान पर यह कर्मचारी 14 से हड़ताल पर हैं। दिल्ली में 11 बजे हुई बैठक में श्रम मंत्रालय ने डाक विभाग को कहा कि 31 मई तक रिपोर्ट लागू करें। शाम 4 बजे फिर डाक विभाग के उच्च अधिकारियो ने यूनियन नेताओं के साथ बात की। मगर डाक विभाग द्वारा लिखित में न देने के कारण अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ। 21 को फिर सचिव डाक विभाग ने नेताओं को बुलाया है। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण धीमान, रामेश्वर दास, धर्मचंद, रामचरण, राम मंतर, हरि ओम, नायब सिंह, जसविंदर, मोहिंदर सिंह, सुशील कुमार, राम कुमारी, राजेश राणा, सुबोध कुमार, रवि, पंकज, रोहताश, अरुण, सतबीर व सुरिंदर कुमार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...