राजधानी हरियाणा | पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के सामयिक दखल व जेडीएस और कांग्रेस पार्टी के विधायकों की एकजुटता ने देश में प्रजातंत्र को कतल होने से बचा लिया है। हरियाणा पंचायत भवन में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला व पंचकूला के कार्यकर्ताओं को संबोधित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए हुड्डा ने कहा कि आप सभी इस लय को बनाए रखें, ताकि झूठी और फरेबी भाजपा सरकार को हरियाणा से भगाया जा सके।
हुड्डा ने कहा कि अधिकांश हरियाणा वासियों का चंडीगढ़ पहुंचने का रास्ता जीटी रोड से है। इसलिए होडल के बाद दूसरे चरण में जनक्रांति रथ यात्रा की शुरुआत जीटी रोड के समालखा से 3 जून से शुरू की जा रही है।