फरीदाबाद | अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक लेफ्टिनेंट को चाकू मारकर घायल करने वाले चार बदमाशों को आरपीएफ ने पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया। आरपीएफ के मुताबिक बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। पकड़े गए बदमाश एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। 6 मई को 11057 अमृतसर एक्सप्रेस के ए-वन कोच में अम्बाला निवासी लेफ्टिनेंट आशीष कुमार सफर कर रहे थे। सुबह के वक्त पलवल-फरीदाबाद सेक्शन में उक्त ट्रेन की चेन पुलिंग हो गई। दो बदमाश महिला का बैग उठाकर ले जाने लगे मो लेफ्टिनेंट ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा ट्रेन से नीचे कूद गया था।