संस्कारों की पाठशाला 8 से 10 जून तक एसडी विद्या में
अम्बाला| भारत विकास परिषद विवेक शाखा कार्यकारिणी की सभा प्रदीप खेड़ा के निवास स्थान पर अध्यक्ष डीपी गुलाटी की अध्यक्षता में की गई। इसमें परिषद के 20 सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने निर्णय लिया कि इस वर्ष प्रांतीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन 8 से 10 जून तक एसडी विद्या स्कूल में किया जाएगा। इसमें हरियाणा उत्तर से पांचवीं से कक्षा आठवीं के 225 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रकल्प प्रभारी अनिल कौशल, सह-सचिव युधिष्ठिर विग होंगे। कार्यक्रम में नीता खेड़ा द्वारा किए गए परिषद के कार्यों की सराहना की और उन्हें परिषद की महिला सदस्यों की और से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, सुधीर वर्मा, ओएन भल्ला, कंवलजीत भनोट, सुषमा सिंह, लता सचदेवा उपस्थित रहे।