कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं दिया समर्थन: मलौर
अम्बाला सिटी | पूर्व विधायक एवं आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर ने कहा कि धन और बल के दम पर कर्नाटक में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों पर जनता ने पानी फेर दिया। कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने नकली मतदाता बनाने, धन के प्रलोभन और केंद्र की सत्ता का प्रयोग करने सहित सभी अनैतिक हथकंडे अपनाए, लेकिन प्रदेश की जनता ने बहुमत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के नेताओं के घर से 10-10 हजार नकली वोटर बरामद हुए हैं, उससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सत्ता हासिल करने के लिए सभी गैरकानूनी हथकंडों का सहारा लिया है। मलौर ने कर्नाटक चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने सरकार बनाने की खुशी में लड्डू तक बांट दिए, लेकिन जेडीएस ने सांप्रदायिक ताकतों से हाथ न मिलाने के फैसले से सरकार बनाने के सभी सपने चकनाचूर हो गए।