पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • शराब माफिया का ठेकेदार की गाड़ी पर हमला, कैश भी लूटा

शराब माफिया का ठेकेदार की गाड़ी पर हमला, कैश भी लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़| लोटो चुंगी के नजदीक मंगलवार देर रात लोहे की राडों और पत्थरों से लैस शराब माफिया ने ठेकेदार की बोलेरो पर हमला कर दिया। ठेकेदार के करिंदों का आरोप है बोलेरो को क्षतिग्रस्त करने के साथ साथ माफिया उसमें रखे 60 हजार भी उड़ा ले गया है। शराब ठेकेदार के करिंदों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस जांच में लगी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अश्वनी कुमार व अमित कुमार ने कहा है कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे अग्रसेन चौक से लोटो चुंगी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पिता पुत्र शराब माफिया ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोककर डंडों, लोहे की राड और पत्थरों से हमला कर दिया जिस कारण उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे तो माफिया ने उनका पीछा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नारायणगढ़ क्षेत्र में शराब का काम कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से शराब माफिया उन पर हावी होता जा रहा है। दूसरे राज्यों से सस्ती और घटिया किस्म की शराब लाकर यहां बेची जा रही है। शराब माफिया अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए डोर टू डोर शराब की सप्लाई कर रहा है। आरोप है कि पुलिस को कई बार शिकायत करने के बाद भी माफिया पर कार्रवाई नहीं की गई है। जब भी शराब के ठेकेदार माफिया को रोकने का प्रयास करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। नाहन अम्बाला मार्ग पर स्थित कई वार्ड में सरेआम शराब बेची जा रही है।

नारायणगढ़ में माफिया द्वारा तोड़ी गई बोलेरो।

मामले की जांच की जा रही है। इस संदर्भ में दोनों पक्ष को गुरुवार को थाना में बुलाया गया है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कमल जीत सिंह, जांच अधिकारी, नारायणगढ़।

खबरें और भी हैं...