वंशिका को भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान
अम्बाला सिटी | पीकेआर जैन स्कूल की छात्रा वंशिका ने राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वक्तव्य का विषय एप्लीकेशन आॅफ बाॅयो टेक्नालॉजी रहा। लगभग 15 छात्रों ने पूरे हरियाणा से इसमें भाग लिया। प्रिंसिपल ज्योत्सना सचदेवा ने बताया कि वंशिका एक मेधावी छात्रा रही है। उसके विचार परक तथ्यों ने निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया। विद्यालय प्रधान रतन चंद जैन, सचिव अशोक जैन तथा ज्योत्सना सचदेवा ने वंशिका और उसके अभिभावकों को बधाई दी।