पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पीकेआर जैन स्कूल में कृतियों से बच्चों ने दर्शाया, मां के बिना जीवन संभव नहीं

पीकेआर जैन स्कूल में कृतियों से बच्चों ने दर्शाया, मां के बिना जीवन संभव नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत कक्षा तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए मां पर कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। साथ ही कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों ने मां के प्रति प्रेम और आदर को अपने पोस्टर्स व स्लोगन में चित्रित किया। अपनी कृतियों में बच्चों ने दर्शाया के मां के बिना जीवन संभव नहीं। वह अपने कष्टों को भूलकर बच्चों को पालती है और मां के स्नेह वाक्य का पृथ्वी पर दूसरा उदाहरण तो मिल ही नहीं सकता। विद्यालय प्रधान रतन चंद जैन, सचिव अशोक जैन तथा प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना सचदेवा ने बच्चों को बताया कि मां ही बच्चे की सर्वप्रथम शिक्षक होती है और उसका सबसे बड़ा प्रेरणा स्त्रोत होती है। भगवान का दूसरा नाम मां है। मां के चरणों में ही स्वर्ग का वास है। ऐसे संस्कार बच्चों में डालने हेतु ही ऐसे आयोजन किए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...