सुखपाल स्कूल बराड़ा के बच्चे प्रोग्राम के तहत जापान जाएंगे
बराड़ा | सुखपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ईएनई एसवाईएस जेएसटी प्रोग्राम के तहत 27 मई को जापान जाएंगे। सुखपाल स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि अम्बाला की पृष्ठ भूमि से किसी छात्र को जापान जाने का मौका मिलना एक अद्भुत सपने के साकार होने जैसा लगता है। स्कूल के बच्चों का जापान जाना गर्व की बात है। जापान जाने वाले सभी छात्र सामान्य परिवारों से हैं। छात्रों के इस शैक्षिक दौरे का पूरा खर्च जापान सरकार वहन करती है।