जन अधिकार रैली के लिए पुनिया ने गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
गांव जंधेड़ी में जन अधिकार रैली के लिए लोगों को संबोधित करते रिंकू पुनिया।
अम्बाला सिटी| गांव बलाना में 20 मई को जन अधिकार रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरजिंदर पुनिया रिंकू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों सहित गांव सोंटा, काठगढ़, छपरा, जंधेड़ी में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित किया। गांव जंधेड़ी में तरसेम ने अपने साथियों सहित पुनिया का स्वागत किया। इस अवसर पर पुनिया ने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों के मूल अधिकारों का हनन किया है। देश का किसान, कर्मचारी, युवा, मजदूर व व्यापारी सहित सभी वर्गों के लोग बहुत तंग हैं और वह दयनीय हालत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं को काम नहीं जातपात के नाम पर लड़वाया जा रहा है। पुनिया ने कहा कि 20 मई को गांव बलाना में लोकप्रिय नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा रैली को संबोधित करेंगी। इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे गांव बलाना से होगी। इस अवसर पर अशोक बरतिया, सतीश सोंटा, सुरिंदर पुनिया, हर्षदीप पूनिया, संदीप पूनिया, रोकी राणा, जयनारायण शर्मा, गुरमुख शेरगढ़, देवराज, बलबीर सैनी, पिंटू थांडरा, राजकुमार धीमान, लवली नंबरदार, सतनाम बलाना व अन्य लोग उपस्थित रहे।