पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • स्कूलों में कमेटी को नहीं मिली शिकायत एवं सुझाव पेटी

स्कूलों में कमेटी को नहीं मिली शिकायत एवं सुझाव पेटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़ | बाल कल्याण समिति अम्बाला ने चाइल्ड लाइन और शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला के स्कूलों के निरीक्षण व जागरूकता अभियान की शुरूआत नारायणगढ़ खंड से की। खंड के पांच स्कूलों राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर, श्रीमद भगवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान समिति ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूलों में शिकायत एवं सुझाव पेटी नहीं पाई गई। इसके साथ बच्चों को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य मोहित अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर पायल, दीपिका, साहिल चोना व चाइल्ड लाइन सदस्य अजय तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...