गांव चंदपुरा में सीवरेज का काम पूरा न होने की वजह से स्थानीय निवासी हो रहे परेशान
गांव चंदपुरा में सीवरेज का काम पूरा न होने से गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांववासियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को एक पत्र दिया है।
गांववासियों ने बताया कि गांव में सीवरेज डालने का काम लगभग 2 महीने पहले शुरू किया गया था, इसके चलते सड़कों को तोड़ दिया गया, लेकिन इतना समय गुजर जाने के बाद सीवरेज का काम पूरा नहीं हुआ है। साथ ही सड़कें भी टूटी हुई हैं जिस कारण गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियां भी टूटी पड़ी हैं। साथ ही सीवरेज के मैनहोल खुले पड़े हैं जिस वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या को लेकर गांववासियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायत देकर समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
कैट में चंदपुरा में तोड़ी गई सड़क।