पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सीआईए ने नशीली दवाओं सहित युवक को पकड़ा, पहले भी दर्ज है मुकदमा

सीआईए ने नशीली दवाओं सहित युवक को पकड़ा, पहले भी दर्ज है मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सीआईए स्टाफ ने सूचना के आधार पर सुभाष नगर बलदेव नगर से एक युवक को नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस जुर्म में पुलिस उसे पहले भी काबू कर चुकी है। मगर जेल से आने के बाद उसने दोबारा इस कारोबार में अपने पांव पसार लिए थे। अब पुलिस उसे कोर्ट से रिमांड पर लेगी ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

दरअसल, पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए बलदेव नगर में गश्त पर थी। तब पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष नगर में रहने वाला बलजीत सिंह नशे का कारोबार करता है और वह गैरकानूनी तरीके से नशीली दवाएं लाकर लोगों को बेचता है। जिसे पहले भी पुलिस नशीली दवाओं के साथ काबू कर चुकी है। लिहाजा सूचना के आधार पर पुलिस ने सुभाष नगर बलदेव नगर के पास नाका लगाया। इसके बाद पुलिस ने बलजीत सिंह के घर के पास नाकाबंदी की। तब एक युवक आता दिखाई दिया। उसी समय पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। जिसके पास से एक पॉलीथिन में लोमिटेल टेबलेट की 1560 गोलियां, नाइट्रोवेट टेबलेट की 375 टेबलेट, एल्प्रासेफ 0.5 टेबलेट की 670 गोलियां, स्पा जुमो प्रोक्सीवॉन के 480 कैप्सूल बरामद हुए। जिसकी पहचान पुलिस ने बलजीत सिंह के तौर पर की। लिहाजा नशे की दवाइयां देखते ही पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए आरोपी को रिमांड पर लेंगे।

खबरें और भी हैं...