आशीष अग्रवाल चुने गए सौदागर बाजार के प्रधान
कैंट में सौदागार बाजार एसोसिएशन की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी।
भास्कर न्यूज | अम्बाला
कैंट के सौदागर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक फीनिक्स क्लब में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधान पद के लिए चुनाव करवाया गया। बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से आशीष अग्रवाल ही दोबारा सौदागर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान चुना गया। आशीष अग्रवाल वर्ष 2014 से लगातार सौदागर बाजार के प्रधान पद पर बने हुए हैं। नवनिर्वाचित प्रधान आशीष अग्रवाल जल्द ही अपनी कार्यकारिणी कमेटी स्वयं चुनकर घोषित करेंगे। इस दौरान अशोक सभरवाल को सौदागर बाजार का चेयरमैन नियुक्त किया गया।