पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • डीलक्स ढाबे के पीछे कॉलोनी में रास्ते पर कब्जा कर बना दी कार पार्किंग व बगीचा

डीलक्स ढाबे के पीछे कॉलोनी में रास्ते पर कब्जा कर बना दी कार पार्किंग व बगीचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमिश्नर को जानकारी देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

अम्बाला | निगम कमिश्रर के संज्ञान में मामला लाने के बाद भी डीलक्स ढाबे के पिछली तरफ स्थित रिहायशी कॉलोनी में रास्ते पर किए कब्जे को हटवाने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉलोनी के लोगों ने अपने फायदे के लिए आम रास्ते को बंद कर उस पर कब्जा कर लिया है। एक तरफ कार पार्किंग तो दूसरी तरफ बगीचा बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

बिहारी लाल ट्रस्ट की जमीन पर कैंट बस स्टैंड के नजदीक महाराजा ढाबा व डीलक्स ढाबे के पीछे स्थित रिहायशी कॉलोनी के लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए आम रास्ते को बंद कर दिया है। लेकिन आम रास्ते पर किए गए कब्जे की भनक निगम अधिकारियों को नहीं लगी। रातों-रात दीवारें खड़ी कर कब्जा कर लिया गया। जब कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और कब्जे की जानकारी निगम अधिकारियों को दी तो इसके बाद भी निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। निवासियों ने आम रास्ते पर एक तरफ कार पार्किंग बना दी तो दूसरी तरफ बगीचा। जब इस मामले को लेकर निगम कमिश्नर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर कहीं आम रास्ते पर अवैध निर्माण हुआ है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन लगभग 1 महीने बीत जाने के बाद भी निगम कमिश्नर ने कब्जा हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

खबरें और भी हैं...