बच्चों को पाठन सामग्री उपलब्ध कराने की अपील
अम्बाला| महिला एवं बाल विकास विभाग ने निरीक्षण गृहों और विशेष गृहों मे रहने वाले बच्चों को पाठन सामग्री उपलब्ध करवाने में सहयोग करने की अपील की है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो विशेष गृहों और निरीक्षण गृहों में रहने वाले बच्चों को पाठन सामग्री उपलब्ध करवाने में सहयोग करने के इच्छुक हैं वे महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते है। ऐसे गृहों में रहने वाले बच्चों की पढ़ने की आदत को बनाए रखने तथा शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करने के लिए ऐसे गृहों में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है।