पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नगर निगम के हर गांव में डाली जाएगी सीवरेज, 634.55 लाख रुपए होंगे खर्च

नगर निगम के हर गांव में डाली जाएगी सीवरेज, 634.55 लाख रुपए होंगे खर्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | नगर निगम अम्बाला सदर क्षेत्र के शहरी इलाके और निगम में शामिल सभी गांवों में हर घर तक सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पंजाबी मोहल्ला और गोबिंद नगर क्षेत्र में सीवरेज डालने का कार्य पूरा हो चुका है। इस क्षेत्र के लोग जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से संपर्क करके सीवरेज कनेक्शन ले सकते हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक शर्मा ने बताया कि अम्बाला सदर क्षेत्र में सीवरेज से संबंधित अधूरे कार्यों को पूरा करने पर 634.55 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से दो काॅलोनियों पंजाबी बाग और गोबिंदनगर में कार्य पूरा हो चुका है और 12 क्रास रोड व कबाड़ी बाजार क्षेत्र में कार्य चल रहा है। शास्त्री कालोनी में भी 211 लाख रुपए की लागत से सीवरेज बिछाने का कार्य आरंभ किया जा चुका हनिगम में शामिल गांव रामपुर सरसेहड़ी में भी सीवरेज डालने का कार्य आरंभ किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...