रंजिश में एक ने दूसरे पक्ष पर लगाए पिस्तौल दिखाने व धमकी देने के आरोप
अम्बाला | पुरानी रंजिश में दो पक्षों में बहस हो गई। इस दौरान पहले पक्ष की तरफ से मंजीत ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर पिस्तौल दिखाकर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मंजीत से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मंजीत ने बताया कि उसकी गांव में ही 3-4 मरले की शामलात की जमीन है। मंगलवार शाम वह जमीन पर ईंट रखवा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से आए व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दे दी। पड़ाव थाना प्रभारी भूषण दास ने बताया कि संबंधित व्यक्ति की तरफ से शिकायत ली गई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।