पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष समिति मंत्री विज को सौंपेगी ज्ञापन
अम्बाला | पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला अम्बाला की बैठक मंगलवार अम्बाला परिवहन विभाग की कार्यशाला में प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव रमन सैनी ने किया। बैठक का मुख्य मुद्दा 20 मई को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ज्ञापन देने बारे रहा। रमेश ने जिला कार्यकारिणी को बताया कि आने वाले रविवार को मंत्री को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे। रमन सैनी ने बताया इस बाबत अम्बाला के सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सभी साथी 20 मई को सुबह 9 बजे कैंट बस अड्डे पर इकट्ठा होकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देंगे। मौके पर राज्य उपप्रधान कमलदीप हुसैनी, अम्बाला खंड के संयोजक संजय शास्त्री, परिवहन विभाग अम्बाला से विक्रम राणा, बसंत सैनी शहजादपुर से मनीष गुप्ता, नारायणगढ़ से संदीप कलसी व नीरज ढाका आदि सदस्यों ने भाग लिया।