पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • ब्लाॅक वन के गांवों में 16 सामुदायिक केंद्र बनेंगे: विधायक सारवान

ब्लाॅक वन के गांवों में 16 सामुदायिक केंद्र बनेंगे: विधायक सारवान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान ने कहा कि मुलाना विधानसभा क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से 55 सामुदायिक भवन बनाने का काम किया जा रहा है, जिसके तहत अम्बाला ब्लाॅक वन के 32 गांवों में 16 सामुदायिक केंद्रों को मंजूर करवाने का काम किया गया है। वह मंगलवार को अम्बाला ब्लाक वन के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन कर रही थी। विधायक सारवान ने अपने ग्रामीण दौरे के दौरान गांव दुराना में बनाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिनमें 44 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग गलियां, आंगनवाड़ी सेंटर, बस क्यू शेल्टर, इसी प्रकार नूरपुर गांव में गलियों का उद्घाटन, कौंकपुर में कब्रिस्तान की चारदीवारी, नाले का निर्माण, फिरनी, श्मशानघाट के नजदीक इंटरलॉकिंग गली का उद्घाटन किया। छोटा बड़ौला में गलियों, गांव मालवा में वाल्मीकि चौपाल, अंबेडकर भवन व गलियों का उद्घाटन, गांव जलालपुर में गलियों, गांव कलेरां में फिरनी, गलियों, नाले का व गांव बड़ौली में गई दो आंगनवाड़ी सेंटरों का उद्घाटन किया।

खबरें और भी हैं...