अम्बाला | सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 27 पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता सद्दोपुर में आयोजित की गई। इसमें ओसिल, चक्षु, साजन, अर्पित व निशांत ने स्वर्ण पदक, लवराज, हर्षदीप, आयुष्ज्ञ पाल, हरलीन, आर्यन चौहान, समरनजीत, रितिक, धरमप्रीत, यशस्वी, मन्नत, क्रिस्टी व हरनित कौर ने रजत पदक व हरमनजीत, आर्यन, आयुष पूनिया, गगन वर्मा, विनित, एकमप्रीत, श्रृष्टि, ख्वाहिश, प्रिशा व जिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।